कितना छूट मिलेगा चेक करे
Click Hereबिजली बिल राहत योजना कैलकुलेटर
Click Hereबिजली बिल देखे
Click Hereबिजली बिल भरे
Click Hereबिजली राहत योजना की जानकारी
Click Hereनया अकाउंट नंबर जाने
पुराने कस्टमर का अकाउंट नंबर 12 अंक का होता था, सभी का 10 अंक का नया नंबर जारी किया गया है
Click Hereऑफिसियल वेबसाइट
Click HereUP News: बिजली बिल बकाये में पूरा सरचार्ज माफ, मूलधन में 20 फीसदी छूट, बिजली चोरी का केस भी खत्म होगा
UP News: उत्तर प्रदेश बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को 100 फीसदी ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी भारी छूट का ऑफर दिया जा रहा है. 32 लाख विद्युत उपभोक्ता इस माफी योजना का लाभ उठा चुके हैं.
- जनवरी 07, 2026 17:54 pm IST
- Published Onजनवरी 05, 2026 13:08 pm IST
- Last Updated Onजनवरी 07, 2026 17:54 pm IST

Uttar Pradesh Bijli Rahat Yojana: उत्तर प्रदेश बिजली बिल राहत योजना
Bijli Bill Rahat Yojana in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल राहत योजना लेकर आई है. इसमें बिजली बिल बकायेदारों को भारी छूट का ऑफर दिया गया है. सरचार्ज में 100 फीसदीव छूट के साथ बकाया मूलधन में भी कमी की जाएगी. साथ ही बिजली चोरी का केस भी खत्म किया जा सकता है.यूपी बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बकाया में छूट की अवधि बढ़ा दी गई है. उपभोक्ता 4 जनवरी से 31 जनवरी तक द्वितीय चरण में पंजीकरण करा सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं. पहले चरण में 32 लाख ग्राहक इस योजना का फायदा उठा चुके हैं.
छोटे बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा
इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता, जिनका लोड 2 किलोवाटर तक है, उन्हें इसका फायदा मिलेगा. जबकि 1 किलोवाट तक के दुकानदार भी एकमुश्त समाधान योजना के दायरे में होंगे.इसमें बिजली बकाया में 100 फीसदी सरचार्ज में माफी मिलेगी. जबकि बकाया के मूलधन में भी 20 फीसदी तक की छूट दी जाएगी. बिजली बकाये की रकम को आसान किस्तों यानी ईएमआई में भुगतान करने की सुविधा भी दी जा रही है.
बिजली मीटर रीडिंग भी दुरुस्त होगी
बिजली विभाग की ओर से बढ़े हुए बिजली बिल को औसत खपत के अनुसार कम कराने का अवसर भी दे रहा है. इससे विद्युत उपभोक्ताओं की ज्यादा बिजली बिल आने और मीटर तेजी से भागने जैसी आशंकाएं भी दूर होंगी. बिजली चोरी के दर्ज मुकदमों में भी राहत देते हुए बकाया चुकाने का मौका भी दिया जा रहा है.
